
“समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से पैदा हुई पार्टी है और समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी कठिन संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहता है इसीलिए उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में लाखों समाजवादी कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं और कोई भी उन्हें सफलता प्राप्त करने से रोक नहीं सकता”

यह कहना है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप का जो इन दिनों दरियाबाद विधानसभा के गांव गांव में सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को इस बार अखिलेश यादव ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है। इसीलिए अरविंद सिंह गोप दरियाबाद विधानसभा में चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुड़ गए हैं ।

अरविंद सिंह गोप का कहना है कि कार्यकर्ता का धर्म है अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हर आदेश का पालन करना वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों के मुताबिक न सिर्फ दरियाबाद बल्कि जनपद बाराबंकी की सभी 6 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं ।
अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोग आज भी याद कर रहे हैं भाजपा के 5 साल के राज में उत्तर प्रदेश बहुत पीछे चला गया है बदहाली और गरीबी से आप लोग परेशान हैं नौजवान बेरोजगारी से दुखी है और इसलिए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग एकजुट हो गए हैं।
द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी