
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाडियों का बढ़ाया मनोबल
रूदौली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर चीयर फ़ॉर इंडिया कैम्पेन के अंतर्गत ओलम्पिक में भाग ले रहे। भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया गया। रूदौली नगर के कोठी चौराहे पर भाजयुमो के आशीष शर्मा के नेतृत्व व संदीप शुक्ला व मनीष चौरसिया के संयोजन में कैम्प लगाया गया। कैम्प में प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के मन्त्री रूपेश प्रताप सिंह लकी रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वयं को रजिस्टर कर टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे। भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। अभियान के जिला प्रभारी रूपेश प्रताप सिंह लकी ने कहा कि अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे प्रयास से खिलाड़ियों की ऊर्जा बढ़ती है।
भाजयुमो के आशीष शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न माध्यम से पूरे देश मे अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे है। उसी क्रम में रूदौली के युवा भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।और अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। आगे भी अपने खिलाड़ियों के समर्थन में कार्यक्रम किये जायेंगे।
कार्यक्रम संयोजक संदीप नवीन शुक्ला मनीष चौरसिया ने कहा के संगठन के निर्देश पर हम सब अपने खिलाड़ियों के लिए युवाओं का समर्थन जुटाने में लगे हैं। और युवाओं का उत्साह आनन्दित करने वाला है। पंजीकरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल पांडेय, मनीष कुमार वैश्य, हनुमान मिश्रा प्रमित अग्रवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-शोभित मिश्रा