
इटावा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते जिला पंचायत इटावा के महेवा विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षित सीट वार्ड नम्बर तीन से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पूर्व विधायक के०के राज के पुत्र युवा भाजपा नेता आयुष राज ने प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उनके नामांकन पत्र दाखिल कराने के दौरान इटावा के भाजपा विधायक सरिता भदौरिया,पूर्व विधायक के०के राज, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल मोहन शर्मा के अलावा भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थकों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। इससे पूर्व ब्लॉक संयोजक अशोक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष बंटू चौहान,छोटू चौहान, राम सिंह, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी आयुष राज को विजयीभव का आशीर्वाद देकर चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र दाखिल करने को रवाना किया।
रिपोर्ट -विजयेन्द्र तिमोरी, इटावा