
केंद्रीय पूर्व मंत्री स्व०बलराम सिंह यादव की पुत्रवधू पियूषा यादव का निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनना तय हो गया है,वे ताखा से ब्लॉक प्रमुख भी हो सकती है, वर्तमान में वे प्रमुखी की प्रबल दावेदार हैं।
ब्लॉक ताखा के कद्दावर रहे कांग्रेसी नेता अजय कुमार यादव गुड्डू की पत्नी पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकीं हैं प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद यहां अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाया गया था।
ब्लॉक ताखा क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 कुरखा अघिनी रिदौली क्षेत्र से उन्होंने नामांकन पत्र भरा है और उस वार्ड से उनका अकेले ही नामांकन शेष है अब उनका निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनना तय है।
माना जा रहा है कि आगामी ब्लॉक प्रमुख पद पर उनकी सबसे मजबूत दावेदारी होगी। अजय यादव के पुत्र शार्दूल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माँ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ेंगीं।
रिपोर्ट -विजयेन्द्र तिमोरी