
किसान आंदोलन के चलते सादगी से मनाया जन्म दिन
सैफई(इटावा)। बंदायूं के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का 42 वां जन्म दिन बुधवार को उनके सैफई स्थित आवास पर सादगी से मनाया गया।
हालांकि बंदायूं, मैनपुरी, हमीरपुर, इटावा, बरेली, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद कन्नौज , इटावा आदि जनपदों व प्रदेश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता केक और बुके लेकर धर्मेंद्र यादव को बधाई देने पहुंचे, मगर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन और उनके उत्पीड़न से व्यथित धर्मेंद्र यादव ने केक काटना और खुशी मनाना मुनासिब नही समझा और कार्यकर्ताओं की बधाई भर स्वीकार की।

उनके आवास पर सबेरे से भीड़ जुटनी आरम्भ हो गयी थी। वह जैसे ही 12 बजे निकले धर्मेंद्र यादव जिन्दावाद के नारे लगाते लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू किया। वह बारी बारी से सबसे मिले।
इसके बाद लोगों से मुखातिब पूर्व सांसद
धर्मेंद्र यादव ने भावुक होते कहा कि आज मेरा जन्म दिन अवश्य है, मगर देश का किसान गम्भीर संकट में घिरा जगह जगह धरना दे रहा है। नाकारा भाजपा किसानों को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने पर आमादा है। ऐसे में मुझे किसानों की पहले फिक्र है। क्योंकि हम भी एक किसान हैं। नेता जी मुलायम सिंह यादव सदैव से किसानों के उत्थान के पक्षधर रहे है। हमे सबको 2022 की तैयारी में जुटकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को मजबूत करना है।इससे किसानों को सहारा मिलेगा।
बधाई देने पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, कार्तिकेय यादव, अब्दुल नईम,राजवीर सिंह नगला तेज, मनोज यादव इंजीनियर, राजवीर सिंह बाबा , गणेश फौजी, राजू यादव, वेद व्रत गुप्ता, लीलावती राजपूत आदि प्रमुख थे।
रिपोर्ट – संवाद सूत्र सैफई इटावा