
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ की सरकार पर बड़ा हमला करते हुए युवाओं और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से यह सोचने का आवाहन किया है कि जो सरकार कागज का एक टुकड़ा एक परीक्षा का प्रश्न पत्र भी लीक होने से ना बचा पाई हो वह सरकार उत्तर प्रदेश के जनता के हितों पर किस तरह खरी उतरेगी।

रामनगर विधानसभा में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह गोप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता यह जान चुकी है कि उनके हितों को सुरक्षित रखने की क्षमता उन्हें विकास सुविधाएं और उनके भले के काम करने की क्षमता सिर्फ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पास है।
अरविंद सिंह गोप ने सपा कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में ऐसा नेतृत्व दे सकते हैं जो उत्तर प्रदेश की जनता को विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जनता जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करके सरकार में आई है और सरकार का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता अब 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा की विदाई को सुनिश्चित करेगी।
द इंडियन ओपिनियन, बाराबंकी