प्रयागराज: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

प्रयागराज: देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने आज जम कर प्रदर्शन किया। जीरो रोड चौराहे पर जुटे जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और पदाधिकारियों ने हांथो में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां के साथ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल के दामों हो रही बढ़ोतरी से महंगाई अपने चरम पर है। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण तेल के दाम में इजाफा हो रहा है। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगो से लगान वसूल रही है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने सरकार से पेट्रोल डीजल बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

काशिफ
प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *