बलरामपुर :- राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद विरोधियों पर जमकर बरसे सपा नेता भानु त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही लगभग सभी पार्टियां अब चुनावी मूड में नजर आ रही। जहां बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी ब्राह्मण चेहरों को आगे करके 2022 में सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई है। तुलसीपुर विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे समाजवादी नेता डॉ भानु त्रिपाठी को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने “राष्ट्रीय सचिव” पद की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद बलरामपुर पहुंचे सपा नेता का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सपा नेता ने आंशिक रूप से रोड शो करते हुए जनपद की सीमा में प्रवेश किया। जहां सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोर दार स्वागत किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय सचिव जैसे पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 2022 में पूर्ण बहुमत से समाजवादी सरकार बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। विरोधियों की लगातार की जा रही मेरे खिलाफ साजिश नाकाम होगी और वह चेहरे भी सामने आ जाएंगे, जो मुझ पर लगातार साजिश करके मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट – योगेंद्र त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *