mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता।

बाराबंकी। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामसनेहीघाट नगर ईकाई द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भिटरिया चौराहा से रामसनेहीघाट डाक बंगला तक किया गया। जिसमें 123 धावकों ने सहभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें एक से दस तक स्थान के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आनंद प्रथम स्थान, रमन द्वितीय स्थान व संदीप तृतीय स्थान पर रहे।

उक्त के क्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने युवाओं का उत्साह वर्धन कर उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना प्रेरित करने का कार्य करते हैं। स्वस्थ शरीर के बिना, स्वस्थ दिमाग नहीं हो सकता और स्वस्थ शरीर शारीरिक व्यायाम के द्वारा प्राप्त होता है।

खेल में अनेक गतिविधियां जैसे खिंचाव, दौड़, भाग आदि सम्मिलित होते है, जो हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

मुख्य वक्ता अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य/प्रान्त फार्मा व खेल आयाम प्रमुख आकाश पटेल रुद्र ने कहा राष्ट्र पुनर्निर्माण के क्षेत्र में भी अभाविप छात्रों के बीच काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक और अनुशासित संगठन है।

जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ काम करते हैं। देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में यह संगठन काम कर रहा है।अभाविप कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए वर्ष भर सक्रिय रूप से हर क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए आंदोलन तो कभी छात्रों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विशिष्ट अतिथि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता अवधेश श्रीवास्तव ने संगठन की सराहना करते हुए कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष के 365 दिन ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभावना जागृत करने का कार्य करती आई है।इसके साथ ही हमेशा अपने देश के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप बाराबंकी विभाग के विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री कौस्तुकेय चतुर्वेदी, जिला संयोजक प्रभात अवस्थी व नगर अध्यक्ष राम शरण सोनी, उपाध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव, नगर मंत्री उत्कर्ष मिश्रा ‘गोलू’ पूर्व तहसील संयोजक नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ‘नयन’ सह जिला कार्यवाह संजय सिंह, नगर कार्यवाह विजय अग्रवाल, पिंटू वर्मा, प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख आरएसएस विवेक पाण्डे, पूर्व कार्यकर्ता रामेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, प्रेम शंकर गुप्ता,सोनी तिवारी, रेफरी के रूप राज नारायण मिश्रा, व आनंद शुक्ला, अनुज निषाद, अभिनय सिंह, विवेक सोनी, सूरज भारती, आशुतोष शुक्ला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया कार्य प्रमुख आदित्य श्रीवास्तव व तहसील संयोजक शुभम साहू ने किया।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *