
बाराबंकी इंडियन स्टूडेंट पॉवर संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा सिंह आनंद की उपस्थिति में किया गया।बैठक संगठन के प्रति सक्रिय पदाधिकारियों में से मोहम्मद शादाब को ब्लॉक अध्यक्ष हरख हादी खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज कुमार को संगठन मंत्री मो. इसरार को कोषाध्यक्ष राजवीर को संयोजक दीपक शर्मा को सचिव महफूज आलम को कार्यकारणी सदस्य के पद पर मनोनित किया गया।
संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए।कहा कि नए कोरोना वायरस ने भारत में भारी तबाही मचाई है।देश पर बेरोज़गारी की भयंकर मार पड़ रही है।ग़रीबी उन्मूलन की दिशा में हुई।प्रगति के उलटी गति पकड़ने का डर है। हालांकि इस महामारी के बुरे प्रभाव सबसे अधिक युवाओं पर पड़ते दिख रहे हैं। वो एक साथ तिहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं। भयंकर बेरोज़गारी और शिक्षा में खलल के साथ उन्हें असफल होती है। शिक्षा व्यवस्था की मार भी झेलनी पड़ रही है।भारत के युवाओं पर महामारी के तुलनात्मक रूप से अधिक बुरे असर से निपटने के लिए ज़रूरत है। कि सरकार, युवाओं को राहत देने के लिए ख़ास प्रयास करे।
इस कार्यक्रम के अवसर पर संगठन महामंत्री अपूर्व सिंह रायजादा जिलाध्यक्ष प्रिंस कनौजिया जिला महामंत्री आशीष आरके सहित तमाम पदाधिकारी व छात्र लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – शोभित मिश्रा