
बाराबंकी।भाजपा कार्यालय पर सेवा ही संगठन अभियान से जुड़े कोर सदस्यों की आवश्यक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई।जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की।उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल्य कल्याण योजना,सामूहिक विवाह,कन्या सुमंगला,अनुसूचित जाति एवं निर्धन लोगों की बेटी की शादी हेतु अनुदान ,मुफ्त कोचिंग अभ्युदय जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान की शुरुआत की है।अभियान से जुड़े पदाधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगो की सूची बनाकर उन्हें तुरंत इसका लाभ सुनिश्चित कराना भाजपा की प्राथमिकता है।बैठक में जिला अध्यक्ष ने विभिन्न मोर्चो को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी।अभियान के संयोजक शीलरत्न मिहिर ने बैठक का सन्चालन किया।
उन्होने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मण्डल स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां तय कर दी गयी हैं।इस अवसर पर सन्दीप गुप्ता,अरविंद मौर्य,रचना श्रीवास्तव,विजय आनन्द बाजपेई,राम खेलावन लोधी,सीताशरण वर्मा, रोहित सिंह,अलका पटेल,अलका मिश्रा, नीता अवस्थी,शशि कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- नितेश मिश्रा