
बाराबंकी। आज महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय संप्रेषण करें गृह /विशेष गृह (किशोरी) के नवीन भवन का उद्घाटन श्रीमती स्वाति सिंह मंत्री महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा, विधायक हैदरगढ़, निदेशक, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

तत्पश्चात मा0 मंत्री द्वारा संस्था में संचालित अध्ययन कक्ष, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, क्राफ्ट प्रशिक्षण कक्ष, चिकित्सा/आइसोलेशन कक्ष एवं फोटो गैलरी का उद्घाटन किया गया। संस्था में आवासित किशोरियों द्वारा स्वागत गीत के साथ मा0मंत्री का स्वागत किया गया।मा0 मंत्री, मा0 विधायक हैदरगढ़, निदेशक महोदय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिन्ह के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मा0 मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। महिला कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 15 आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया।

राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोरी हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने वाले 10 उद्यमियों को मा0 मंत्री जी द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा0 मंत्री द्वारा संस्था में आवासित किशोरियों को प्रशिक्षण किट तथा तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 मंत्री का आभार प्रकट किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उपायुक्त बाल संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह