mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: मुख्यमंत्री के महिला, दलित विरोधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया! क्या बोले तनुज पुनिया

बाराबंकी। प्रदेश के मुखिया के महिला तथा दलित विरोधी टिप्पणी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज नगर के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन के बाल्मीकि नगर में स्थित महर्षि वाल्मीकि के मन्दिर परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों के साथ झाडू लगाकर सफाई पूजा अर्चना के पश्चात् मौजूद आवाम के बीच व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कड़ी मेहनत से कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर प्रदेश के मुखिया का दिमागी संतुलन बिगड़ गया हैं, उनका महिला तथा दलित विरोधी बयान उनके मानसिक दिवालियेपन का सबूत हैं। भाजपा सरकार की डूबती हुई नैया को देखकर उनका महिला एवं दलित विरोधी बयान इस देश की करोड़ों महिलाओं के साथ-साथ दलित समाज का अपमान हैं इसके लिये प्रदेश की आधी आबादी, करोड़ो दलित समाज के लोग उन्हें कभी माफ नही करेंगा और अपने अपमान का बदला 2022 के चुनाव में वोट की चोट से देगा। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया।

उक्त अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की महिला, दलित विरोधी टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की सोच ही दलित और महिला विरोधी हैं समय समय पर इनके नेता, मुख्यमंत्री, संघ प्रमुख के बयानों से इनकी महिला दलित विरोधी सोच उजागर होती रही हैं, इनकी दलित महिला विरोधी मानसिकता ने साबित कर दिया हैं कि भाजपा का नारी सम्मान, दलित प्रेम दिखावा हैं, इसकी हकीकत प्रदेश के मुख्यमंत्री के जुबान पर हैं।

जनपद के भितरी पीरबटावन स्थित महर्षि वाल्मीकि के मन्दिर पर झाडू लगाकर पूजा अर्चना करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन मध्यजोन के अनु. जाति विभाग अध्यक्ष तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा, मधू वाल्मीकि, मीना वाल्मीकि, शारदा वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, शुभम वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस, जयन्त गौतम, रामहरख रावत, अखिलेश वर्मा, रामचन्दर वर्मा, अजीत वर्मा, प्रदीप मौर्या, मुइनुद्दीन अंसारी, मो. जफर, महेन्द्रपाल वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, नेता इसरारूल हक अंसारी, रमेश कश्यप, इन्द्रजीत रावत, गुड्डू गौतम, श्रीकान्त मिश्रा, सोनम वैश्य, तस्लीमन खान, अमित कुमार, बब्लू गौतम, ताराचन्द्र सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *