बाराबंकी: रामलीला सेवा समिति की युवा कार्यकारिणी का गठन!

◆समिति ने लिया निर्णय! विनय सिंह अध्यक्ष एवं नितेश मिश्रा को मीडिया का प्रभार

◆पदाधिकारियो को दिलायी गयी पद की शपथ, युवाओ में हर्ष

बाराबंकी: शहर की सुप्रसिद्ध रामलीला का आयोजन कराने वाली श्री रामलीला सेवा समिति ने बहुप्रतीक्षित युवा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कई वर्षों से समिति के निर्देशन में कार्य कर रहे युवाओ को मौका दिया इस दौरान पदाधिकारियो को शपथ भी दिलायी गयी।

दशहरा मंदिर में आयोजित राजगद्दी कार्यक्रम के उपरांत समिति ने युवा कार्यकारिणी घोषित करने की बात रखी जिसमे सर्व सम्मति से अंकित गुप्ता(गोलू) को संरक्षक, विनय सिंह अध्यक्ष, प्रखर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुणाल सिंह महामंत्री, नितेश मिश्रा मीडिया प्रभारी, सौरभ गुप्ता संगठन मंत्री, वीरेंद्र जायसवाल सांस्कृतिक मंत्री, कुलदीप वर्मा उपाध्यक्ष, रजत त्रिवेदी प्रचार सचिव मनोनीत किये गए तथा अंकित वर्मा राजा, अंकित वर्मा
केसरी नंदन मौर्य, रोहित मौर्य को प्रमुख सदस्य बनाया गया।

कार्यकारिणी की घोषणा उपरांत प0 प्रमोद पाठक ने पदाधिकारियो को शपथ दिलायी एवं समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियो मनोनयन पत्र देकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

समिति के महामंत्री शिव कुमार ने बताया कि यह युवा टीम काफी समय से रामलीला के आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे इसी कारण कार्यकर्ताओ की मेहनत एवं लगन को देखते हुए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने समिति का आभार व्यक्त किया वही मीडिया प्रभारी नितेश मिश्रा ने कहा कि श्री राम के चरित्र को जन जन तक पंहुचाने के लिए समिति ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन करेंगे।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *