
बाराबंकी: आज भारत माता स्मारक विद्या मंदिर में ब्लाक के पांचों बार्ड की विजय अभियान के अन्तर्गत वैठक हुई जिसमें रामबाबू द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा /मंडल प्रभारी व ब्लॉक संयोजक ने सभी बार्ड के संयोजको एवं प्रभारियों को जीत के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह व मंडल अध्यक्ष जैदपुर संजय अवस्थी, कोठी मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ल के साथ मिलकर श्री द्विवेदी जी को आश्वस्त किया कि हम ब्लॉक सिद्धौर की 5 जिला पंचायत सदस्यों को भारी बहुमत से जीता कर पार्टी के कर्तव्यों का निर्बहन पूरी निष्ठा एवं कर्मठता से करेगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नौमिलाल को ब्लॉक सह संयोजक बनाया गया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की विजय श्री के लिए उक्त अवसर पर वार्ड के अन्तर्गत समस्त भाजपा सेक्टर संयोजक गण, समस्त ग्राम संयोजक गण,मण्डल उपाध्यक्ष असन्दरा शशांक चौरसिया
जिला उपाध्यक्ष अम्बरीश रावत मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह कौशलेन्द्र शुक्ला प्रमोद वर्मा परवीन सिंह दिनेश शर्मा राम कुमार मिश्रा सीता सरन डॉ रामहेतु विश्वकर्मा मनीष पटेल महिपाल सिंह सुनील वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- योगेश तिवारी