
खबर बाराबंकी से है जहाँ अरविन्द कुमार यादव 35वर्ष पुत्र स्व० राम लाल , मिथिलेश कुमार यादव पुत्र अरविन्द कुमार यादव 8वर्ष निवासी ग्राम बसैग़ापुर मजरे ढेमा तहसील रामसनेही घाट थाना क्षेत्र असन्द्रा की दीवार गिरने से बाप बेटे दोनों की दबने से मौत हो गयी।
सूत्रों की माने तो घटना 16 सितम्बर रात की है, अरविन्द कुमार का भाई परविन्द सुबह 5 बजे उठा उसने देखा कि दिवाल व छप्पर गिरा है। उसने भाई व भतीजे को तलाशना शुरू किया कि कहां गए दोनों। अगल बगल के लोगों से पूछने पर बताया कि हम लोगों के यहां नहीं है।

तब पड़ोस के लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया तो एक साथ लेटे पिता पुत्र दोनों मृत मिलें। मृतक अरविन्द कुमार के तीन बेटों में मिथिलेश कुमार मंझला बेटा था। मृतक अरविन्द कुमार परिवार का इकलौता कमाऊं ब्यक्ति था, मृतक अरविन्द के परिवार में पत्नी प्रतिमा,दो छोटे बेटे और मां है।

घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव प्रात 7: 30 बजे बसायग पुर मृतक के परिजनों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। विधायक श्री यादव ने दूरभाष पर सूचित करते हुए पुलिस व तहसील प्रशासन को घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचने का निर्देश दिया।

विधायक ने उपस्थित रहकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजवा दिया है। विधायक श्री यादव ने जिलाधिकारी बाराबंकी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए शीघ्र पोस्टमार्टम किये जाने हेतु सी एम ओ बाराबंकी को निर्देशित करने के लिए वार्ता की। दैवीय आपदा के तहत मृतक आश्रित परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
रिपोर्ट- हर्ष शुक्ला