बीजेपी सांसद रमापति राम त्रिपाठी का बयान, किसानों की भलाई के लिए हैं कृषि कानून, विपक्ष के एजेंट कर रहे गुमराह!

बाराबंकी: विधानसभा रामनगर बाराबंकी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी जी ने लोधेश्वर महादेव में पूजन किया एवं गन्ना कांटा के बगल ग्राम जुढौरा में श्री राम बाबू द्विवेदी जी ( प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ) द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर लोकप्रिय देवरिया सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी जी ने गरीब असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित किया ततपश्चात रामनगर के देवली ग्राम सभा मे कृषि फार्म का निरीक्षण किया।

वहाँ पर गायों को गुड़ व हरा चारा खिला कर गौ सेवा की कृषि कानून को किसानों की जीत बताया उन्होंने कृषि कानून पर विपक्षियों की चाल बताते हुए कहा, कि मोदी जी द्वारा किसानों मजदूरो के लिए किए गए ऐतिहासिक निर्णयों से विपक्ष की नींद हराम हो गयी हैं।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार का हर पल गांव गरीब किसान के उत्थान के लिए समर्पित हैं और देश प्रदेश की सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए तमाम योजनाऐ भी चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह दुष्यन्त चौरसिया रामसरन पाठक विद्यासागर पांडेय कमलेश अवस्थी मनीशा गुप्ता अमित सिंह महंत आर के दास सौरभ मिश्र वैभव मिश्र कपिल पांडेय के साथ बूथों के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *