बाराबंकी: मसौली स्थित गांधी पार्क में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वी जयंती।

बाराबंकी: ग्राम मसौली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में ग्राम प्रधान मुईन अंसारी व गांधी चबूतरा संचालन समिति ट्रस्ट के सभापति जयशील तिवारी व ग्राम वासियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती मनाई गयी।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुईन अंसारी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपील की गई कि अपने ग्राम को स्वच्छ बनाए रखें उक्त कार्यक्रम में गांधी चबूतरा संचालन समिति ट्रस्ट के सभापति जयशील तिवारी सचिव देवेश तिवारी एडवोकेट उपसभापति योगेश तिवारी एडवोकेट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि अवस्थी ट्रस्ट सदस्य राधेश्याम गौतम मास्टर अरुणेश रावत जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा ग्राम पंचायत के सदस्य अतीक अंसारी जुबेर अंसारी पुत्तन यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य अफजाल अंसारी लोकेश तिवारी आशुतोष तिवारी एडवोकेट ऋषि यादव राहुल वाल्मीकि राजेश वर्मा आदि ग्रामवासी उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

रिपोर्ट -योगेश कुमार तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *