महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध- मिथिलेश ओझा

◆सेवा समर्पण अभियान के तहत 71 कोरोना महिला योद्धा सम्मानित।
◆महिला मोर्चा की कार्यसमिति सम्पन्न।

बाराबंकी।भारत की महिलाएं विश्वपटल पर अपना नाम रोशन कर रही हैं। मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी बड़े कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ऐसी कई योजनाएं लेकर आई है जो महिला को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।उक्त विचार भाजपा महिलामोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा ने व्यक्त किये।

क्षेत्रीय महामंत्री रविवार को भाजपा  कार्यालय पर कोरोना महिला योद्धा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना,फ्री सिलाई मशीन योजना,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, समर्थ योजना,सुकन्या समृद्धि जैसी कई योजनाओं को विस्तार से बताया।कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का  लाभ बड़े पैमाने पर महिलाओं को मिल भी रहा है। सरकार की मंशा  महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की है।कहा देश मे  हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा महिलाओं को जितना सम्मान भाजपा सरकार मे मिला है उतना कभी नही मिला।कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी 71 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।सम्मानित होने वालों में प्रमिला श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, गुलजार बानो,अर्चना मिश्रा, शिल्पी सिंह,ममता अवस्थी,लक्ष्मी,उषा रावत आदि शामिल हैं।मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी सभी का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर नीता अवस्थी,इंदु शुक्ला, अलका पटेल,सरिता सिंह,रचना श्रीवास्तव,प्रियंका पाठक मौजूद रहीं।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *