बाराबंकी: समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियान बूथ रक्षक बनाओ सरकार बनाओ कार्यक्रम के तहत विधान सभा रामनगर के ब्लाक रामनगर ,ब्लाक सूरतगंज ब्लॉक सिरौलीगौसपुर से दर्जनों सेक्टर रक्षक एवं बूथ रक्षक पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने हाथों से मनोनयन पत्र दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सेक्टर रक्षक एवं बूथ रक्षक पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य है, जिससे संगठन व कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही चुनाव को जीता जा सकता है और बूथ स्तरी कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। आज पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है, सभी दल के लोग बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं जिससे निश्चित हो चुका है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हो रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस व अन्य सामानों की कीमतों में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी से किसान व आम जनमानस परेशान हो चुका है, जिसका जवाब जनता विधानसभा के चुनाव में देगी।
आगे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि प्रदेश में लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं दिन प्रति बढ़ती जा रहे हैं जिसको रोक पाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह पूर्व विधायक राम गोपाल रावत जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन हसमत अली गुड्डूअमित सिंह आजाद कृष्ण कुमार रावत निर्भय सिंह अमरेंद्र सिंह राजपूत विकास सिंह बिसेन अखिलेश पाल बबलू सिंह राजू सिंह देवेश पांडे संदीप सोनी जमुना कुमारआदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह