
पनियरा के जर्दी-डोमरा बाध का मंत्री ने किया निरीक्षण
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश में महराजगंज सहित 42 जिले हरवर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बरसात के पूर्व सभी तटबंधों का विधिवत मरम्मत कराया जाए,जिसे लेकर सूबे के जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री

डॉक्टर महेंद्र सिंह ने महराजगंज का दौरा किया। महराजगंज के फरेन्दा में पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे पहुंचे डॉ महेन्द्र सिंह ने महराजगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी लिया, इसके बाद पनियरा क्षेत्र के रोहिन नदी के किनारे संवेदनशील जर्दी डोमरा के तटबन्धों का स्थलीय निरीक्षण किया।

डॉ महेन्द्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि बन्धे को मानक अनुरुप मरम्मत कार्य कराए जाएं साथ ही जिन स्थानों पर रैटहोल व रैनकट हैं, उन्हें भी बेहतर कराया जाए ताकि आने वाले बरसात में बाढ़ का सामना ना करना पड़े।इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान सांसद पंकज चौधरी,सदर विधायक ,जयमंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित जिले के तमाम अधिकारी एवं विधायक मौजूद रहे।
बाइट:-डॉ महेन्द्र सिंह,जल शक्ति,सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री
रिपोर्टर : कार्तिकेय कुमार पांडेय