हरदोई:- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण -अलका पाण्डेय

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई अलका पाण्डेय ने बताया है कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुरेन्द्र सिंह प्रथम के आदेशानुसार 11 सितम्बर 2021 को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विगत 27 अगस्त 2021 को अपरान्ह 01.30 बजे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरूपमा विक्रम कोर्ट नं0 14, व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किये जाने के प्रयास हेतु समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी।

बैठक में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौता के जरिए निस्तारित किये जाने पर विचार विमर्श किया गया, तथा इस बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी लोक अदालत हरदोई संजीव कुमार सिंह द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जाने का प्रयास करे, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके तथा समस्त वाद कारियों को भी सूचित किया जाये कि वे उपरोक्त तिथियों नियत वादों में सुलह समझौते हेतु 11 सितम्बर 2021 की लोक अदालत में उपस्थित होकर एवं आपसी रजामंदी के आधार पर सुलह करायें।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार गोंड, सिविल जज सीनियर डिवीजन कुलदीप सिंह द्वितीय, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन तुलिका बन्धु, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 2 अन्शु मलिक पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 4 रश्मी चन्द्र, सिविल जज सीनियर डिवीजन एसटीसी राम गोपाल यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी अंकुर चित्रांशी, सिविल जज यूनियर डिवीजन पूर्वी विनोद कुमार यादव, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय अनुज सिन्हा, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ अंकिता सिंह, सिविल जज जूनियर एसटीसी महिला वैशाली सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एसटीसी कु0 श्वेता आदि मौजूद रही।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *