मुंबई में कंगना के आफिस पर BMC की कार्यवाही के बाद अब प्रियंका गांधी के मकान के खिलाफ कार्यवाही की मांग तेज हो गए है। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है, इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट भी की गई है।
कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस में तोड़फोड़ के विरोध में टि्वटर पर लोगों ने हिमाचल के शिमला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के घर को गिराने की मांग कर डाली है, जिसके क्रम में एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि शिमला में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का घर भी अवैध है, इसे भी तोड़ दिया जा।
पोस्ट पर यूजर ने सीएम जयराम ठाकुर को भी टैग किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शिमला में प्रियंका गांधी ने शानदार घर बनाया है, लेकिन मुझे नहीं मालूम उन्हें यहां जमीन कैसे मिली है। वहीं, एक महिला यूजर ने लिखा, “हिमाचल सरकार को भी शिमला में प्रियंका गांधी के घर को तोड़ देना चाहिए।”