उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा पहुँचे हमीरपुर कहा- महंगाई कम करने के लिए सरकार प्रयासरत।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे। सदर इलाके के यमुना ब्रिज पर सैकड़ों भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व में सदस्यता देने में सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्षी पार्टियों को अपने अस्तित्व का खतरा है। वो लोग दुष्प्रचार कर के लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। विपक्षी दलों की पिछली बार से ज्यादा बुरी तरह पराजय होगी। विपक्षी पार्टियों ने कोई भी काम नहीं किया और विपक्ष की भूमिका भी सही तरह से नहीं निभाई। विपक्ष की पार्टियां पहले बड़ी पार्टियों के साथ मिलकर हारी थी, अब इस बार छोटे दलों के साथ मिलकर हारेंगी।


महंगाई पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई कम हो रही है। सरकार का महंगाई पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रहा है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था है, सरकार इस पर ध्यान दे रही है।
उपमुख्यमंत्री ने राठ कस्बे में पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के तेरही संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा की जिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया के घर पहुंचें। महिला जिला उपाध्यक्ष के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, इस मामले में उन्होंने परिजनों से मुलाकात करेंगे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *