गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान में जुटे भाजपाई।

◆ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

◆ सभी मंडलो पर भाजपा ने आयोजित किया स्वच्छता अभियान।

बाराबंकी।महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा द्वारा जिले में सैकड़ो जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया।सभी मंडलो पर मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।बंकी देहात मण्डल अंतर्गत सैलानी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि अंतर्मन के साथ भौतिक परिवेश की स्वच्छता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है यह न केवल पर्यावरण को मजबूती प्रदान करता है वरन अनेक बीमारियों से मानव प्रजाति को दूर रखती है। उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मंदिर के अभरण्य घाट की सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

सीएलडीएफ के चैयरमैन एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मसौली मण्डल के कल्याणी नदी स्थित विसर्जन घाट की सफाई अभियान की शुरुआत की।उन्होंने कहा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है।महात्मा गांधी स्चच्छता के हिमायती रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में स्वच्छता मिशन देश मे जन आंदोलन बन गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश,संदीप गुप्ता,अरविंद मौर्य,प्रमोद तिवारी, डॉ हरिनाम सिंह ,मनोज कुमार वर्मा , विजय आनंद बाजपेई,विनीत कुमार वर्मा, राज कुमार सोनी ,राम सिंह वर्मा, सतीश विश्वकर्मा ,राम चन्द्र रावत ,  राम किशोर रावत, प्रवीन मिश्रा , सुधाकर सोनी , रोहित सिंह , राम मनोहर प्रजापति , राम लखन रावत मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *