गोरखपुर: सपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।

रिपोर्ट – मनोज कुमार,

गोरखपुर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम बेतियाहाता गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद एवं सपा नेता आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम में जाकर मास्क सैनिटाइजर एवं फल बिस्कुट पानी एवं मिठाइयां वितरित  किया गया और समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद ने कहा कि इस संकट काल में किसी आयोजन की जगह गरीबों की मदद की जाए यही सच्ची सेवा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिवस होगा।

साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन गरीब असहाय मजदूर के साथ मनाएंगे। वहीं  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सादगी से ही पूरे भारत में पहचान बन गई हैं और युवा वर्ग के लिए सबसे पसंदीदा नेता के रूप में मानें जातें हैं।  सभी कार्यकर्ता ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *