mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

देश के कई शहरों में कृषि बिल के खिलाफ विपक्ष और किसान संगठनों का प्रदर्शन।

कृषि बिल को लेकर में आज देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं। किसान संगठनों को कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, टीएमसी समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है।

नोएडा में कृषि बिल के विरोध में भारी संख्या में किसानों ने सेक्टर 14 दिल्ली बॉर्डर पर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली लगाकर पूरे बॉर्डर पर जाम किया, रोकने पर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोक हुई। भारतीय किसान यूनियन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, किसानों के चक्का जाम से ताज एक्सप्रेस वे पर कई किमी जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम किसानों को समझा रही है।

कुछ दिन पूर्व संसद के दोनों सदनों में कृषि बिल पास हुआ था, जिस पर विपक्ष का कहना है कि सरकार ने फसलों की MSP की बात इस बिल में नहीं कही है और पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए MSP खत्म कर रही है। वहीं सरकार के लोगों का कहना है कि विपक्ष किसानों में भ्रम फैला रहा है।

वही मथुरा में किसानों के  आंदोलन मैं कृषि अध्यादेश के खिलाफ यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट पर किसानों ने शेरगढ़ गौमत मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जहां पर  भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन कर जिसके बाद सभी ने कहा कि सरकार ने जो अध्यादेश लागू किया है उसे वापस लिया जाय साथ ही ये भी कहा कि अगर ये वापस नही लिया गया तो हम अपने आंदोलन को और तेज करके अपनी मांगों को पूरा कराएंगे!

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली है। इससे पहले पंजाब में तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की गुरुवार से शुरुआत हो गई है। किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

 इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब और खासतौर से पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अन्य राज्यों के साथ राजनीतिक दल भी विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी, सीतापुर तथा रायबरेली के अलावा पश्चिमी यूपी में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर पराली जलाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। कई जगह पर सड़क जाम करने का प्रयास भी किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसान इसके विरोध में सड़क पर उतरे हैं।

पंजाब में भारत बंद के तहत बाजार और दुकानें बंद हैं। इसके अलावा सड़क और रेल यातायात भी ठप है। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। अमृतसर में किसानों के बंद के समर्थन में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार हरदीप गिल और अनीता देवगन भी पहुंचे और प्रदर्शन किया।

किसानों के देशभर में भारत-बंद के ऐलान के मद्देनजर दिल्ली-यूपी सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *