mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

नई दिल्ली :राहुल गॉधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना।

नई दिल्ली :महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया तो भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सरकार के बचाव में उतरे।
राहुल ने LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमत और डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने तेल की कीमत बढ़ाकर आम आदमी को सीधे चोट पहुंचाई है।
राहुल ने कहा कि सरकार कहती है GDP बढ़ी है। ये जीडीपी का मतलब वह नहीं है, जो आप समझ रहे हैं, जीडीपी का मतलब है, गैस, डीजल पेट्रोल और सरकार ने पिछले 7 साल में इन तीनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकार ने इससे 23 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। ये पैसे कहां गए।


सरकार का बचाव करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जीडीपी की गलत परिभाषा बताकर देश को भ्रमित कर रहे हैं। CNP का मतलब करप्शन, नेपोटिज्म और पॉलिसी पैरालिसिस है।यह लोग जीडीपी का सही अर्थ कभी नहीं समझ सकते।
पात्रा ने कहा कि जब से नोटबंदी हुआ है, राहुल गांधी हमेशा परेशान नजर आए हैं। गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी में बहुत रुपए खोए होंगे।
सरकार का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी ने 7 सालों में 700 मुद्दे उठाए होंगे। वो एक मुद्दा उठाते हैं और फिर उसे भूल जाते हैं। उनकी भूलने की बीमारी ने कांग्रेस पार्टी को भूल भुलैया बना दिया है। पहले तो कांग्रेस के लोगों को उनके भूलने का इलाज कराना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में जब UPA ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपए था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपए है। सिलेंडर के दाम में 116% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2014 से 42% और डीजल की कीमत में 55% की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि मैं नोटबंदी कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मॉनेटाइजेशन कर रही हूं। असल मायने में सरकार ने किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदार, MSME, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों के लिए नोटबंदी की।
बीते 15 दिनों में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ है। आज ही इसमें 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया था।
राहुल गांधी ने इस मसले पर ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र-छाया में सो रहा है, लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।
पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर रही है। पार्टी की मांग है कि सरकार कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करे। इससे पहले राहुल गांधी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ साइकिल चला कर संसद पहुंचे थे। महंगाई के खिलाफ विपक्ष कई बार सड़कों पर उतरकर विरोध प्रर्दशन भी कर चुका है। देश में बढ़ रही खुदरा महंगाई से आम जनता परेशान है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *