प्रतापगढ़ – पेट्रोल पंप पर लगे एटीएम पर लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी, हुए फरार।

रिपोर्ट – राजेन्द्र मिश्रा,

जनपद प्रतागपढ़ के थानाक्षेत्र फतनपुर के पटहटिया कला में एच0एल0 चौरसिया (इण्डियन आयल) पेट्रोल पम्प जहां पर एक प्राइवेट ATM भी है। वहां पर आज दिनांक 30.06.2020 को प्रातः करीब 06:15 बजे पेट्रोल पम्प मालिक संतोष चौरसिया से ATM में पैसा डालते समय 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। संतोष चौरसिया के विरोध करने पर उन बदमाशों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी।

इस अफरा-तफरी में बदमाश बिना पैसा लिए ही भागने लगे, तभी उसी समय पेट्रोल पम्प पर तेल भराने आये रमाकान्त यादव पुत्र स्व0 हीरा लाल यादव नि0 कैली डीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ने उन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

इस पर उन बदमाशों द्वारा रमाकान्त यादव को भी गोली मार दी गयी और बदमाश भाग निकले। इलाज हेतु दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, प्रयागराज में दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। मामले की गहनता से जांच/विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *