प्रधानमंत्री जी यूपी पर भी ध्यान दें, आप यहीं के हैं सांसद : सपा प्रवक्ता जूही सिंह

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी के इस घोषणा पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने सवाल उठाए। बलरामपुर के दौरे पर पहुंची जूही सिंह ने भाजपा के साथ साथ सभी प्रमुख विपक्षी दलों निशाना साधा। उन्होंने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने अखिलेश सरकार के द्वारा लागू किए गए पोषण मिशन को खत्म कर दिया, जिसमें बच्चों को पोषक तत्व रहित भोज्य पदार्थ प्रदान किए जाते थे।

एक दिवसीय दौरे पर थी जूही सिंह

समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलरामपुर, पचपेड़वा, गैंसड़ी और महाराजगंज तराई पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों से मुलाकात की। जेबा रिजवान, प्रतिभा सिंह व अन्य नेत्रियां ने इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

कांग्रेस पर किया हमला :-

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा है कि प्रियंका जी की बात, अगर रिलेवेंट होती तो वह यह भी बताती की। कांग्रेस पार्टी कितनी सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ाएगी। सपा महिला अध्यक्ष ने कहा कि सपा अपने गठबंधन के साथ 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और महिलाओं की भागीदारी लोहिया जी के समय निश्चित है। सपा महिलाओं को टिकट भी देगी और उन्हें जिता कर विधानसभा भी पहुँचाएगी। हम उन वर्गो की महिलाओं को टिकट भी देंगे, जिनको आवाज उठाने का अधिकार भी मिलना चाहिए।

हंगर इंडेक्स पर साधा निशाना :-

सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत मे कुपोषण के हालात बहुत भयावाह है। इसे खत्म करने के लिये सपा की सरकार में अखिलेश यादव ने पोषण मिशन शुरू किया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने इस मिशन को बंद कर दिया क्योंकि इसे सपा सरकार ने चलाया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी झूठ बोलती है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स के पैरामीटर गलत है। वहीं, जब पैरामीटर इनके पक्ष में होता है तो अच्छा है। अगर खराब है तो उसे गलत बता दिया जाता है।

प्रधानमंत्री जी यूपी पर भी दें ध्यान :-

सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को सीरियसली ले क्योंकि यह बहुत बड़ा प्रदेश है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ चुनाव के समय यूपी में आते है और उन्हें जनता की याद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *