mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रबुध्द प्रकोष्ठ सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख गदगद दिखे सपाई!

बाराबंकी: सपा समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है आज भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज उपेक्षित है समाजवादी पार्टी के साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के जुड़ने से पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक पाएगा। उक्त विचार आज समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ ज्ञान दास मिश्रा द्वारा हैदर गढ़ में आयोजित प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने भारी जनसमूह के बीच समक्ष व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री माता प्रसाद पांडे ने कहा कि देश व प्रदेश भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण विकास में पीछे जा रहा है विकास की किरण कहीं भी नहीं दिख रही है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व लचर कानून व्यवस्था से जूझ रहा है नौजवान किसान हताश व परेशान भयमुक्त समाज का नारा देने वाली भाजपा सरकार नकारा साबित हुई है। पूर्व मंत्री व प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने प्रकोष्ठ के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सभी वर्गों को जोड़ने में प्रभुत्व कोष का योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है समाजवादी पार्टी से आज भारी संख्या में किसानों नौजवानों व्यापारियों व ब्राह्मण समाज जिस तेजी से जुड़ रहा है वह बदलाव का संकेत है।

पूर्व मंत्री डॉ अभिषेक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा प्रदेश आज सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर देख रहा पूरा प्रदेश आज भाजपा के आतंक से मुक्त होना चाहता है इसके लिए समाजवादी पार्टी के सभी साथियों को एकजुटता का परिचय देते हुए लग जाना चाहिए प्रदेश का चहुमुखी विकास सपा की नीतियों से ही संभव है।

सपा नेता पवन तिवारी के संचालन व सपा उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा के अध्यक्षता में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप राजा राजीव कुमार सिंह पूर्व सांसद राम सागर रावत सदस्य विधान परिषद राजेश यादव विधायक सुरेश यादव पूर्व विधायक जय शंकर पांडे सनातन पांडे राम गोपाल रावत राम मगन रावत रामपाल वर्मा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अधिवक्ता सभा प्रदेश सचिव मो सबाह उपाध्यक्ष कामता यादव संदीप सिंह नसीम कीर्ति महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज मौर्या जिला पंचायत सदस्या सोनी यादव वीरेंद्र प्रधान अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शांति ओम पूर्व अध्यक्ष बार भारत सिंह यादव हैदरगढ़ अध्यक्ष परशुराम सपा नेता केडी चौधरी अदनान कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा प्रमुख दिनेश सिंह बबलू सिंह धर्मेंद्र वर्मा विवेक सिंह रावत वीरेंद्र नेवली सपा नेता राहुल सिंह अखिलेश सिंह दरियाबाद विधानसभा अध्यक्ष सुल्तान प्राय बाजपेई फिरोज अहमद इंदु प्रकाश अनिल यादव आदि प्रमुख थे इस अवसर पर पूर्व विधायक राम मगन रावत जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ज्ञान प्रकाश मिश्रा व समाजवादी अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष शांति ओम द्वारा अपने साथियों के साथ मुख्य अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *