बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट पंकज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दरियाबाद प्रकाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बुधराम पुत्र स्व. सेवाराम निवासी ग्राम बहरौली मजरे बलहरी थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को ग्राम बहरौली से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से कुल 140 ग्राम अवैध मारफीन बरामद हुई । इस सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 132/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दरियाबाद प्रकाश चन्द्र शर्मा, उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय, का0 नीरज चौधरी, का0 सचिन चीमा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी शामिल रहे।
रिपोर्ट-मोहित शुक्ला