बाराबंकी: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन!

बाराबंकी। खाद्य तेल, रसोई गैस, दाल की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। देश की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार ने जंगलराज, मंहगाई, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, के सिवाय कुछ नहीं दिया है आज केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व के निर्देश पर जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेसजनो, कांग्रेसनेत्रियों का हम स्वागत करते है और महंगाई के खिलाफ सफल धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की बधाई देते है।


उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठो के साथियों द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन से पूर्व कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन एवं संचालन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कांग्रेसजनों से मुखातिब होते हुये कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी की हर जरूरत के समान की कीमतें आसमान छू रही है। पिछले दो महीनो में केन्द्र सरकार ने ईधन के दामों में 29 बार बढोत्तरी की है। पेट्रोल के दाम 100 रूपये पहुंच गये है। यही हाल रसोई गैस का है। गरीब के पास गैस सिलेन्डर है मगर उसको भरवाने के लिये पैसे नहीं है। इसलिये हमारे केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का विरोध थाली बजाकर करने का निर्णय लिया है।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय निर्देश पर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में खाद्य तेल, रसोई गैस, दालों तथा अन्य घरेलू सामानों की कीमतों में भारी वृद्धि व पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे इन्दिरा मार्केट से नगर के मार्गो से थाली बजाकर सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाकर सदर तहसील के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया।


धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, छात्र संगठन अध्यक्ष राजवीर सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विशाल वर्मा, अजय रावत, के0सी0 श्रीवास्तव, प्रेम नरायण शुक्ला, जयंत गौतम, सोनम वैश्य, शिवानी सिंह, तस्लीमन खान, फरजाना खान, नसरीन खातून, ममता वर्मा, रजनी श्रीवास्तव, सरिता रावत, पिंकी पाण्डेय, शान्ती सोनी, मीरा गौतम, रिंकी गौतम, सावित्री गौतम, सद्दाम रसूल, रवि बाल्मीकी, शब्बर रिजवी, शुभम मिश्रा, अंकित वर्मा, अनिरूद्ध वर्मा, अंकित गौतम, अभिजीत कुमार, देशराज वर्मा, अमन वर्मा, अभिषेक वर्मा, आकाश वर्मा, हर्षित जायसवाल,अरूण वर्मा, कुनाल बाल्मीकी, फैज फारूखी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।


रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *