बाराबंकी: सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहा वृक्षारोपण अभियान।

बाराबंकी भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो नितिन मित्तल के निर्देशानुसार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में 4,5,6 दिन से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सराय सतरिख में वृक्षारोपण किया। साथ ही उन्होंने बताया की प्रत्येक मंडल में कम से कम डेढ़ सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य मंडल अध्यक्षों को दिया गया था। उसी के तहत जनपद में कई मंडलों के कई स्थानों पर आम नीम कदम पीपल सागौन जैसे अनेकों पेड़ लगाया जा रहा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को जिले में 25000 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है। और साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है।कि जो पेड़ लगाएं उसको जीवित रखने का कार्य कार्यकर्ता ही करेगा।

रिपोर्ट-शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *