महराजगंज: इंडो नेपाल बॉर्डर से दो उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार।

महराजगंज जनपद के भारत नेपाल की सोनौली सीमा के पास आज पुलिस और एस एस बी की संयुक्त टीम ने दो उज्बेकिस्तान महिलाओं को गिरफ्तार किया है । दोनो उज्बेकी महिलाएं अबैद्य तरीके से नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी।

इन उज्बेकी महिलाओं के साथ दो भारतीय सहयोगी भी गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार इन महिलाओं के पास से वीजा पासपोर्ट भी नही मिला है, जिसके बाद इन्हें 14 विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

महाराजगंज जनपद केेेे भारत नेपाल स्थित सोनौली बॉर्डर का जहां सेेेे आए दिन नेपा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। ताजा मामला दो उज्बेकिस्तान महिलाओं के पकड़े जाने के बाद सामने आया है।

यह महिलाएं दो भारतीय सहयोगीयों के साथ भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हें गिरफ्तार लिया। पुलिस ने इनके विरुद्ध 14 विदेशी अधिनियम की धाराओं में मुकदमाा दर्ज डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में बताया जा रहा है कि दोनोंं उज्बेकिस्तान महिलाएं भारत के रास्ते दिल्ली जानेे वाली थी।

घटना केेे संबंध में एसपी प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों उज्बेकिस्तान महिलाओं से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैैै। ऐसाा माना कि दोनों उज्बेकिस्तान ही महिलाएं देह व्यापार केे लि भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली थी । इससे पहले ही यह पुलिस केेेे हत्थे चढ़ पुलिस ने इनके दो भारतीय सहयोगीयों को भी गिरफ्तार किया हैं।

रिपोर्ट – कार्तिकेय पांडे, महाराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *