मील का पत्थर बनेगा भाजपा का बूथ विजय अभियान- वीरेंद्र तिवारी

मण्डल की संगठनात्मक बैठकें आयोजित

भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत आज से।

बाराबंकी।भाजपा का बूथ विजय अभियान शनिवार से शुरू हो रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऑनलाइन माध्यम से इसकी शुरुआत करेंगे।इस अभियान की सफलता को लेकर जिले के सभी मंडलो में बैठकें आयोजित करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मंत्री एवं जैदपुर और सदर विधानसभा के पालक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सिद्धौर,बंकी  एवं नगर मण्डल की बैठकों मे बतौर  मुख्य अतिथि मौजूद रहे।उन्होने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बूथ विजय अभियान मील का पत्थर साबित होगा।यह अभियान 11 से 20 सितम्बर तक चलेगा इस दौरान बूथ लेवल पर पन्ना प्रमुख बनाने हैं।पन्ना प्रमुख मतदाताओं के निरन्तर सम्पर्क में रह कर चुनाव के दिन मतदान केंद्रों तक लाने की अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान,19 सितम्बर को गाँव सम्पर्क अभियान,24 सितम्बर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओ को रूबरू कराया।उपलब्धियां बताने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर की कुंडी खटखटाने की जरूरत बताया। जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश से सभी का आभार ज्ञापित करते हुए आगामी चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों को जीतकर इतिहास बनाने का संकल्प दोहराया ।

इस अवसर पर  रोहित बाल्मीकि,गुरुशरण लोधी ,रचना श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,अम्बरीश रावत, अरविंद मौर्य, सीताशरण वर्मा, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी ,प्रवीण सिंह सिसौदिया,दिनेश शर्मा,संजीव वर्मा, विष्णु प्रभाकर वर्मा,गुरदीप सिंह सहित सभी शक्तिकेन्द्र प्रभारी एवं संयोजक मौजूद रहे।

 रिपोर्ट- मोहित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *