लखनऊ: डिप्टी सीएम की हसरत लिए हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा, बनाएंगे तो होगा भाजपा को फायदा।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने बड़ी मांग रख दी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने 2022 में बीजेपी से डिप्टी सीएम की मांग रखी है। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो इससे उसे और फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी।


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने खुद को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग भारतीय जनता पार्टी से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट तथा एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था और आगे कहा था कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।
उनका कहना है कि अगर भाजपा उनके चेहरे पर चुनाव लड़ती है, तो पूरे यूपी में निश्चित रूप से विजय मिलेगी।

वही आगे उन्होंने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं, लेकिन अब 18 फीसद वोट की ताकत रखने वाले मछुआरा समाज के चेहरे पर भाजपा को चुनाव लड़ना चाहिए।
यदि मुख्यमंत्री नहीं बना सकते तो कम से कम डॉक्टर संजय निषाद को आगामी चुनाव में उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़े, अगर भाजपा ऐसा करती है तो इससे पूरे प्रदेश में निश्चित ही विजय मिलेगी।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *