लखनऊ : हमारा मकसद भाजपा को हराना है: प्रियंका गांधी

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के लिए गठबंधन करने पर बात करते हुए कहा, ‘हमारा मकसद भाजपा को हराना है इसके लिए हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।’ इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, ‘हम ओपेन माइंडेड हैं पर हमें गठबंधन से नुकसान होता है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे। वहीँ बीते शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वो बिना रुके और बिना डरे चुनाव तक 24 घंटे काम करें। तभी विधानसभा चुनाव में सही नतीजे मिलेंगे।

दरअसल उन्होंने बीते शनिवार को पिछले डेढ़ साल की पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा था, ‘हमने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाया है। इस पर हर कांग्रेसी को गर्व होना चाहिए।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ”पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। संगठन मजबूत हुआ है। जो संगठन हमने बनाया है, उसकी भाग्यरेखा आपके हाथों में है। अगर एकजुट होकर जी-जान से अगले सात महीने हमने काम किया तो विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 2019 के बाद जहां भी संघर्ष हुए या आम जन परेशानी में पड़े, कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले पीड़ितों के पक्ष में खड़ा हुआ। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोरोना में जरूरतमंदों तक सबसे पहले व सबसे ज्यादा मदद पहुंचाई।’

आगे प्रियंका ने कहा, ‘न हो पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा प्रियंका ने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों, संघर्ष व भावनाओं से जुड़ें। नए लोगों को संगठन से जोड़ें, पर पुराने और वरिष्ठ लोगों को साथ लेकर चलें, तभी संगठन मजबूत होगा। यूपी में पार्टी संगठन में आप सब नई ऊर्जा लाए हैं। आपके कारण ही कांग्रेस चर्चा में आई है। हम ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन बना रहे है। यह संगठन न फर्जी है और न ही कागजों पर।’

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *