विश्व के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान राफेल के आने से भारत की प्रति रक्षा शक्ति में हुआ इजाफा!

रिपोर्ट – आनंद मिश्रा,

अम्बाला। आज देश की वायुसेना के लिए एतिहासिक पल रहा। राफेल के रूप में देश को सबसे तेज मारक क्षमता वाला फाइटर प्लेन मिला। आज अम्बाला एयरबेस पर लैंड 5 राफेल विमान लैंड हुए,वाटर सैल्यूट से राफेल का स्वागत किया गया।

देश की वायुसेना में 5 राफेल विमान आने से पड़ोसी देशों में खलबली मच गई है। चीन औऱ पाकिस्तान राफेल को लेकर हताशा की स्थिति में हैं। दुश्मन देश की ओर से तरह-तरह के हताशा भरे बयान आ रहे हैं।

आज भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान हो शामिल हो गए,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को राफेल के आने पर दी बधाई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने संस्कृत में ट्वीट कर कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है। देशवासियों को बधाई दी। भारतीय वायुसेना की शक्ति में आज बढ़ोतरी हुई है। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन पर पहुंच गए हैं। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया।

इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे। फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है। इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे। राफेल की एक झलक पाने के लिए देशवासी दो दिन से उत्सुक थे। आज देशवासियों की मुराद पूरी हो गई। देश को 5 राफेल फाइटर विमान मिलने से वायुसेना की ताकत चौगुनी हो गई है।

देश में आज राफेल को लेकर उत्सव का माहौल है। माना जा रहा है कि भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता में इससे काफी वृद्धि हो गई हैl इसी के साथ विदेशी हम लोग से देश की रक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *