शाहजहांपुर: कृभको फर्टिलाइजर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया गया शुभारंभ।

शाहजहांपुर – कृभको के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृभको फ़र्टिलाइज़र में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ। जनपद शाहजहांपुर मे कृभको फर्टिलाइजर में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हो गया।


प्लांट के शुरू होने से शाहजहांपुर जिले के साथ-साथ पड़ोस के जनपदों के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।
कृभको फर्टिलाइजर के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। मरीज एक-एक सांस के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
ऐसे समय में कृभको फर्टिलाइजर ने सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए छोटा सा प्रयास किया है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *