सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन! जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

बाराबंकी। जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रामनगर में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद आदि सम्बन्धित मामले प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता  के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 267 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 21 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 81 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 70 प्रार्थना पत्र, विकास से सम्बन्धित 45 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 14 प्रार्थना पत्र, डूडा विभाग से सम्बन्धित 10 प्रार्थना पत्र, पीडब्ल्यूडी से सम्बन्धित 02, प्रोबेशन विभाग से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र, चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित 03 प्रार्थना पत्र, जिला पंचायत राज विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, जिला पूर्ति निरीक्षक विभाग से सम्बन्धित 15 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामजी वर्मा, उपजिलाधिकारी रामनगर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी रामनगर सहित सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।   

रिपोर्ट -सरदार परमजीत सिंह  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *