सीतापुर – लहरपुर सीतापुर मार्ग पर ग्राम गणेशपुर के निकट मंदिर जा रही 7 महिलाओं को फोर व्हीलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर के निकट अपने घर से दंडवत करते हुए क्षेत्र के मातनपुरवा माता के मंदिर जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार 4 पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें निरुपमा देवी पत्नी हरिपाल व शांति देवी पत्नी मिहीलाल निवासी ग्राम नेरिया सहित पांच महिलाएं और घायल हो गयी। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जहां निरुपमा देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शांति देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गाड़ी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी