mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सुल्तानपुर: व्यापारी को दिन दहाड़े मारी गयी गोली, हुई मौत। The Indian Opinion

सुल्तानपुर। आज दिनदहाड़े बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार  बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र  के ऊघरपुर चौराहे का, जहाँ इसी थानाक्षेत्र के जासापारा गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंटू की ऊघड़पुर चौराहे पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। आज शाम करीब 5 बजे बाइक सवार बदमाश इसकी दुकान पर पहुंचे और जैसे ही भूपेंद्र दुकान से बाहर निकले बदमाशों ने इनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

गोली मारने की घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया जहाँ  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ हत्या की घटना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दिया है वहीँ हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

एसपी सुल्तानपुर की माने तो करीब डेढ़ साल पहले भी इनके यहाँ विवाद हुआ था। उसे भी जोड़कर देखा जा रहा है। फ़िलहाल पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

सुल्तानपुर से राहुल सोनकर की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *