हरदोई में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जमकर हुई गुंडागर्दी …प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल.. खूनखराबे के बीच भाजपा ने जीता चुनाव

हरदोई में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जमकर हुई गुंडागर्दी …प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल.. खूनखराबे के बीच भाजपा ने जीता चुनाव

देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो

हरदोई में ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में कानून व्यवस्था सही रखने की प्रदेश सरकार के दावे ऐसी पोल खुली है कि आप भी हैरान रह जाएंगे.. दरअसल हरदोई के अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जे के लिए आज भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद बढ़ा तो दोनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.. भाजपाई इस बार भारी पड़े केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार होने की वजह से भाजपाइयों का मनोबल ज्यादा होना स्वाभाविक था.. फिर क्या था भाजपाइयों ने दौड़ा-दौड़ाकर सपाइयों की पिटाई की ..खून खराबा भी हुआ कई लोग घायल भी हुए ..लेकिन मतदान भी होता रहा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुए इस तांडव के दौरान भाजपा ने अहिरोरी ब्लाक का चुनाव जीत लिया… लेकिन कानून व्यवस्था सही रखने का भाजपा सरकार का संकल्प यहां पर पराजित हो गया.. हालांकि पुलिस ने हालात बिगड़ने के बाद लाठी चार्ज भी किया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से हालात बिगड़ गए..

आमतौर पर गुंडागर्दी के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए जाते थे ..लेकिन इस बार सपा कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई हुई और भाजपाइयों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है.

देखिए वीडियो