
◆ सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत।
◆ किसान-जवान सम्मानित।
◆आयोजित होगा प्रबुद्ध सम्मेलन
बाराबंकी।प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई।भाजपा कार्यालय पर किसान-जवान सम्मान कार्यक्रम आयोजित करके जिले सैकड़ो किसानों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।सेवा समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान कमल खिलाएंगे।कहा केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसानों को समर्पित है।किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी अवश्य पूरी करेंगे।समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना वृद्धि करके केंद्र सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता जता दी है।
किसानों से जुड़ी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि,स्वाइल हेल्थ कार्ड,फसल बीमा योजना,अंत्योदय किसानों की कर्ज माफी,18 घण्टे विद्युत आपूर्ति आदि पर विस्तार से चर्चा की। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट शीघ्र देगी।विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करके एवं रफाल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान से सेना में शामिल न केवल भारतीय सेना को सशक्त किया बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये उनके हौसले को बढ़ाया है।किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने आभार ज्ञापित किया।संचालन रणधीर सिंह ने किया।इस अवसर पर पद्मश्री राम शरण वर्मा,विजय आनंद बाजपेई,रामेश्वरी त्रिवेदी,प्रमोद तिवारी,अरविंद मौर्य,सुशील जायसवाल,आशुतोष तिवारी,कैप्टन विजय श्रीवास्तव,विनोद मिश्र,नलिन श्रीवास्तव,रचना श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में प्रगतिशील किसान एवं पूर्व सैनिक मौजूद रहे
सदर विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को कोऑपरेटिव बैंक सभागार में शनिवार को प्रातः 10.30 से आयोजित होगा।प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षक,चिकित्सक ,अधिवक्ता सहित सभी क्षेत्रों के प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट- नितेश मिश्रा