तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई-

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही जगह जगह तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने कमान संभाला। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समिति, एनसीसी 67 यूपी बटालियन और 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 लोगों से अपील किया गया है कि वह अपने घर पर तिरंगा फहराए। इसके अलावा हर घर तिरंगा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कुलपति समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और स्वयं सेवा योजन के स्वयंसेवी व स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा पकड़ विश्वविद्यालय के आडिटोरियम तक पैदल मार्च निकाला।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आरपी सिंह, प्रो. विक्टर बाबू, प्रो. बीएन दूबे, प्रो. शिल्पी वर्मा, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डा. राजश्री व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए। जब अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए वह लोगों से मिले तो जय हिंद, भारत माता की जयकारे लगाते हुए कैडेट आगे बढ़े। वहीं लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *