DA को लेकर आई बड़ी खबर

जिस फैसले का महीनों से आम जनता इंतजार कर रही थी। आज उसपर मोदी सरकार ने मुहर लगा दी। वो चाहें एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी हो या डीए हाइक। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने महंगाई भत्ते के लिए अतिरिक्त किस्त जारी कर दी है।

इस घोषणा से केंद्रीय कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42% कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि कैबिनेट ने आज 1 जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *