घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर बीजेपी नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया-

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को 8 साल तक नौकरानी को प्रताड़ित करने आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पात्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं। सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया था, जिसमें वह आपबीती सुना रही थी। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के भाजपा ने पात्रा को निलंबित कर दिया था।

गिरफ्तारी के बाद सीमा पात्रा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है. मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को सीमा पात्रा ने 8 साल से घर में बंधक बनाकर यातनाएं दी। पात्रा ने कथित तौर पर महिला को रांची के अशोक नगर इलाके में अपने आवास में कई वर्षों तक बंदी बनाकर रखा था।
खबरों के अनुसार सीमा पात्रा उसे कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखती थी, उसे कई बार गरम तवे से दागा गया।

उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वो काम छोड़ना चाहती थी लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने ही महिला की मदद की और आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया, विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *