चीन कर रहा सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की शुरुआत, भड़का ताइवान,बोला- हम जंग के लिए तैयार-

अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चीन बौखलाया हुआ है। ऐसे में चीन ने गुरुवार को ताइवान को घेरते हुए अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी। चीन ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास कई बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। वहीं, ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही चीन और एग्रेसिव हो गया है।
गुरुवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया।

चीन ने इस मिलिट्री एक्सरसाइज को ‘लाइव फाइरिंग’ नाम दिया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 16 किमी दूर की जा
यह एक्सरसाइज 7 अगस्त तक चलेगी। चीन पहले यह ड्रिल ताइवान से करीब 100 किमी दूर करता था, लेकिन नैंसी के दौरे के बाद अब बेहद नजदीक पहुंच गया है।इसमें चीन की वायुसेना, थल सेना और नौसेना शामिल है।

चीन के इस रुख पर ताइवान की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसकी सेना चीनी सैन्य अभ्यास पर बारीकी से निगरानी कर रही है।
ताइवान की सेना ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन इसके लिए तैयार हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *