बीजेपी नेता निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ देवघर में एफआईआर दर्ज की गई-

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोंडा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ देवघर में एफआईआर दर्ज की गई है। एयरपोर्ट के DSP सुमन आनन की शिकायत पर इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला 31 अगस्त का है।


मिली जानकारी के मु31 अगस्त की दोपहर 1 बजे निशिकांत दुबे समेत 9 नेता व अन्य लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे और शाम को वापसी के दौरान निशिकांत दुबे सहित अन्य साथियों ने जबरन ATC में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल भी किया। जबरन क्लीयरेंस लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए।

डीएसपी ने चार्टर्ड प्लेन के पायलट और सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य पर आरोप लगाए हैं कि इन सभी ने एटीसी की बिल्डिंग में जबरन घुसकर दबाव बनाते हुए नियमों को धज्जियां उड़ाई। वहीं निशिकांत दुबे के साथ प्लेन में सवार सहयात्री के मुताबिक फ्लाइट ने सूर्यास्त होने के 10 मिनट बाद ही टेक ऑफ कर लिया था।
जबकि नियमो के मुताबिक सूर्यास्त के 20 मिनट के बाद टेकऑफ नही कर सकते है।

निशिकांत ने कहा कि मैं खुद एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन हूं, इसलिए मैं ATC रूम में जा सकता हूं। साथ ही निशिकांत दुबे ने सवाल उठाया है कि अगर ATC क्लीयर नहीं होती तो पायलट का लाइसेंस कैंसिल हो जाता।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *